भारतीय महिलाओं को सोने से इतना प्यार क्यों? सहेज रखा है अमेरिका-रूस से भी ज्यादा सोना

Indian Women Gold Holding: भारतीय महिलाओं का सोने (Gold Investment) के प्रति लगाव हमेशा से जग जाहिर रहा है। यही वजह है कि भारत में सोना कई रस्म और रिवाजों का अहम हिस्सा बन गया। जैसे कि बच्चों के जन्म पर मां अक्सर अपनी ननद को सोने के गहने नेग (Gold Jewellery Gift) में देती है। शादी-विवाह में दुल्हन के गहने चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। इसमें आने वाली महिलाएं भी अपने गहनों की नुमाइश करने में पीछे नहीं रहती हैं। पार्टियों में भी अक्सर महिलाएं अपने गहनों पर घंटों बात करती दिख जाती हैं। यही वजह है कि भारतीय महिलाओं के गोल्ड का भारी भंडार जमा हो गया है।

भारतीय महिलाओं के पास कितना गोल्ड है?

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट बताती है कि भारतीय महिलाओं के पास कुल मिलाकर लगभग 24,000 टन सोना है। दुनिया में गहनों के रूप में जितना भी सोना मौजूद है, यह उसका करीब 11 फीसदी है। भारत में महिलाओं के पास जितना सोना है, वह गोल्ड रिजर्व वाले शीर्ष पांच देशों के संयुक्त स्वर्ण भंडार से भी अधिक है।

अमेरिका के पास 8,000 टन, जर्मनी के पास 3,300 टन, इटली के पास 2,450 टन, फ्रांस के पास 2,400 टन और रूस के पास 1,900 टन सोना है। यह कुल मिलाकर 18 हजार से थोड़ा अधिक होता है, जबकि भारतीय महिलाएं 24 हजार टन सोने की मालकिन हैं।

Indian Women Gold Holding

भारतीय महिलाओं को Gold कहां से मिलता है?

  • भारत में शादी के समय उपहार के रूप में सोना और इससे बने आभूषण देने का रिवाज है।
  • कई महिलाओं को विरासत में सोने के जेवरात मिलते हैं, खासकर अपनी मां या फिर सास से।
  • महिलाओं को अक्सर उनके पति या पारिवारिक सदस्य भी गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट करते हैं।
  • बहुत-सी महिलाएं अपनी कमाई से सोना खरीदती हैं और इसे अपने निजी कलेक्शन में रखती हैं।
  • कुछ महिलाओं को अपने पुरखों से सोना पुश्तैनी संपत्ति के रूप में मिलता है।

किस राज्य  की महिलाओं के पास ज्यादा Gold है?

दक्षिण भारत की महिलाएं सोने के भारी गहने पहनने की काफी शौकीन हैं। भारतीय महिलाओं के पास जितना सोना है, उसमें से 40 फीसदी दक्षिण भारत में है। इसमें भी अकेले तमिलनाडु की महिलाओं के पास 28 फीसदी सोना है। ये स्वर्ण भंडार देश की इकोनॉमी को सहारा देने में भी भूमिका निभाता है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का 40 फीसदी है।

Gold bride jewelry 2025

महिलाओं को कितना सोना रखने की इजाजत है?

इनकम टैक्स के कानून के मुताबिक, भारत में शादीशुदा महिलाएं 500 ग्राम यानी आधा किलो सोना रख सकती हैं। वहीं अविवाहित महिलाओं के लिए यह सीमा 250 ग्राम है। अगर पुरुषों की बात करें, तो उन्हें सिर्फ 100 ग्राम तक सोना रखने की अनुमति है। अगर आप इससे अधिक सोना रखते हैं, तो आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करते समय बताना होगा कि आपने सोने को टैक्स देकर कानूनी तरीके से खरीदा है।

Gold का इतना भंडार होने का क्या फायदा है?

भारतीय अर्थव्यवस्था में सोना (Gold Economy) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह लोगों के लिए सिर्फ एक आभूषण ही नहीं, बल्कि निवेश (Gold Investment) और वित्तीय सुरक्षा (Financial Security) का जरिया भी है। महिलाएं आर्थिक मुश्किल के वक्त अपने जेवरात को गिरवी रखकर या बेचकर परिवार को बचाती हैं। गोल्ड लोन देश की अर्थव्यवस्था में काफी अहम हिस्सा भी है।

स्रोत (Sources):

  • World Gold Council – India Gold Market Report 2024
  • Reserve Bank of India (RBI) – Gold & Foreign Exchange Reserves
  • Income Tax Department – Gold Holding Rules

यह भी पढ़ें: Gold Buying Tips: कहीं आपको नकली सोना तो नहीं बेच रहा सुनार, कैसे करेंगे खरे सोने की पहचान?

Shikha Singh
Shikha Singh
Articles: 71