
Government Jobs: ONGC में निकली है सरकारी नौकरी, 180000 मिलेगी सैलरी; जानें एक-एक डिटेल
ONGC Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) चाहते हैं, आपके लिए काफी अच्छा मौका है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने एक्जीक्यूटिव लेवल के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें सैलरी भी काफी तगड़ी मिलने वाली है। इसके लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो चुका है। आप ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ONGC में कितने पद खाली हैं?
ओएनजीसी के फिलहाल 108 पद खाली है। अगर आप इन पदों पर काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आपको 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आइए ONGC में खाली पदों के बारे में जानते हैं:
पद का नाम | सेगमेंट | खाली रिक्तियां |
जियोलॉजिस्ट | 5 पद | |
जियोफिजिस्टिक्स | सरफेस | 3 पद |
जियोफिजिस्टिक्स | वेल्स | 2 पद |
AEE (प्रोडक्शन) | मैकेनिकल | 11 पद |
AEE (प्रोडक्शन) | पेट्रोलियम | 19 पद |
AEE (प्रोडक्शन) | रसायन | 23 पद |
AEE (ड्रिलिंग) | मैकेनिकल | 23 पद |
AEE (ड्रिलिंग) | पेट्रोलियम | 6 पद |
AEE | मैकेनिकल | 6 पद |
AEE | इलेक्ट्रिकल | 10 पद |
ONGC Salary: कितनी सैलरी मिलेगी?
ओएनजीसी में सैलरी पद के हिसाब से है। यह 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक रहेगी।
ONGC Recruitment Age Limit: आयु सीमा कितनी है?
ओएनजीसी में निकले पदों के लिए आयु सीमा कैटेगरी और पोजिशन के हिसाब अलग-अलग है।
AEE (प्रोडक्शन), AEE (ड्रिलिंग), AEE (मैकेनिकल), AEE (इलेक्ट्रिकल) के लिए आयुसीमा
- अनारक्षित/EWS: 26 साल
- OBC: 29 साल
- SC/ST: 31 साल
जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिस्टिक्स (सरफेस), जियोफिजिस्टिक्स (वेल्स) के लिए आयुसीमा
- अनारक्षित/EWS: 27 साल
- OBC: 30 साल
- SC/ST: 32 साल
ओएनजीसी में नौकरी पाने की क्या है योग्यता
ओएनजीसी के इन पदों के लिए जो कोई भी अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
ओएनजीसी में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क
- GEN/EWS/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये
- SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं
ओएनजीसी में सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
ONGC भर्ती 2025 के लिएचयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी किया जाएगा।
- कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT)
- पर्सनल इंटरव्यू
- ग्रुप डिस्कशन (GD)
- फाइनल मेरिट लिस्ट
आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन सोर्स:
ONGC Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
ONGC Recruitment 2025 नोटिफिकेशन
यह भी पढ़ें : Ola Electric Share Price: क्यों गिर रहे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, क्या करें निवेशक?