
SIP में की हैं ये 5 गलतियां? तुरंत रोकें, वरना नुकसान पक्का!
5 valid reasons to stop SIP: पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में भारी गिरावट मिल रही है। इसे देखते हुए कई निवेशक म्यूचुअल फंड में अपनी SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) को बंद कर रहे हैं। हालांकि, फाइनेंशियल एक्सपर्ट का मानना है कि सिर्फ बाजार की गिरावट को देखते हुए SIP बंद करना सही रणनीति नहीं है। लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी हो सकती हैं, जब SIP को रोकने पर विचार किया जा सकता है। आइए जानते हैं वे 5 प्रमुख कारण, जब SIP रोकने का फैसला सही हो सकता है।
क्या आपने SIP बिना सही जानकारी के शुरू की है?
बहुत से लोग किसी म्यूचुअल फंड का पिछला प्रदर्शन देखकर उसमें निवेश कर देते हैं। वे मान लेते हैं कि जिस तरह से उस फंड ने पहले अच्छा रिटर्न दिया है, आगे भी वैसा ही होता रहेगा। यह सोच कुछ हद तक सही हो सकती है, लेकिन अक्सर लोग यह भूल जाते हैं कि बाजार हमेशा एक जैसे नहीं रहता। इसमें गिरावट और तेजी का चक्र चलता रहता है।
अगर आपने यह सोचकर SIP शुरू की थी कि यह निवेश कभी घाटे में नहीं जाएगा और बाजार हमेशा ऊपर ही जाएगा, तो यह गलतफहमी हो सकती है। SIP का असली फायदा तभी मिलता है जब आप बाजार के उतार-चढ़ाव को स्वीकार कर लंबी अवधि तक निवेशित रहें।
अगर आपको इस रणनीति के बारे में सही जानकारी नहीं थी और आप मानसिक रूप से बाजार की अस्थिरता को झेलने के लिए तैयार नहीं हैं, तो SIP आपके लिए सही विकल्प नहीं हो सकता। ऐसे में आप SIP बंद करने पर विचार कर सकते हैं।
क्या आपने गलत फंड का चुनाव कर लिया है?
अगर आपने SIP में निवेश शुरू किया है लेकिन जिस फंड को चुना है, वह आपके वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम लेने की क्षमता से मेल नहीं खाता, तो SIP रोकने पर विचार किया जा सकता है।
SIP आमतौर पर लंबी अवधि के लक्ष्यों, जैसे कि रिटायरमेंट प्लानिंग, घर खरीदने या बच्चों की पढ़ाई के लिए किया जाता है। लेकिन कई लोग इसे अल्पकालिक उद्देश्यों के लिए भी अपनाते हैं, जैसे कि यात्रा के लिए बचत करना या किसी बड़े खर्च के लिए पैसा जोड़ना।
यह जरूरी है कि आप अपनी जोखिम लेने की क्षमता और निवेश के मकसद को ध्यान में रखकर सही फंड चुनें। अगर आपको बाद में एहसास होता है कि आपने गलत फंड में निवेश कर दिया है, तो SIP रोककर कोई दूसरा बेहतर विकल्प चुनना समझदारी हो सकती है।
कारण | डिटेल |
बिना सही जानकारी के SIP शुरू करना |
अगर निवेशक ने बिना बाजार की समझ के सिर्फ पिछले प्रदर्शन के आधार पर SIP शुरू की है, तो उसे दोबारा विचार करना चाहिए।
|
गलत फंड का चुनाव |
अगर SIP का फंड निवेशक के वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम क्षमता से मेल नहीं खाता, तो उसे बदलना चाहिए।
|
फंड मैनेजर की रणनीति से असंतोष |
यदि फंड लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रहा है और मैनेजर की रणनीति निवेशक को संतोषजनक नहीं लग रही, तो बदलाव जरूरी हो सकता है।
|
वित्तीय लक्ष्यों में बदलाव |
यदि निवेशक की प्राथमिकताएं बदल गई हैं या लक्ष्य पूरा हो गया है, तो SIP को रोकने और नए लक्ष्य के अनुसार निवेश करने पर विचार किया जा सकता है।
|
फंड का लगातार खराब प्रदर्शन |
यदि फंड लंबे समय तक अपने बेंचमार्क और समान श्रेणी के अन्य फंड्स से कमजोर प्रदर्शन कर रहा है, तो SIP बदलना सही हो सकता है।
|
क्या आप फंड मैनेजर की स्ट्रैटजी से नाखुश हैं?
कुछ निवेशक SIP शुरू करने से पहले रिसर्च करते हैं, सही फंड चुनते हैं और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की योजना बनाते हैं। लेकिन जब निवेश उम्मीद के मुताबिक नहीं चलता, तो वे फंड मैनेजर को दोष देने लगते हैं।
यह समझना जरूरी है कि SIP लंबी अवधि के लिए होती है और बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अगर किसी फंड का प्रदर्शन कुछ समय के लिए खराब रहता है, तो तुरंत घबराने की जरूरत नहीं है। एक अच्छे फंड मैनेजर को समय देना चाहिए ताकि वह बाजार की स्थिति को भांपकर सही फैसले ले सके।
हालांकि, अगर लंबे समय तक आपके फंड का प्रदर्शन खराब बना रहता है और अन्य समान फंड की तुलना में वह लगातार कमजोर साबित हो रहा है, तो आपको अपने फंड पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।
इसके अलावा, कई निवेशक शुरुआत में पूरी तरह से फंड मैनेजर पर निर्भर रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे वे खुद निवेश के बारे में सीखते हैं, वे अधिक सक्रिय रणनीति अपनाना चाहते हैं। ऐसे में वे पुराने SIP को बंद कर एक नई रणनीति के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं।
क्या आपके फाइनेंशियल गोल्स बदल गए हैं?
समय के साथ हमारे वित्तीय लक्ष्य बदलते रहते हैं। हो सकता है कि आपने कुछ साल पहले किसी खास लक्ष्य को ध्यान में रखकर SIP शुरू की हो, लेकिन अब आपकी प्राथमिकताएं बदल गई हों।
जैसे कि मान लीजिए, आपने अपने बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए निवेश करना शुरू किया था। लेकिन अब आपकी वित्तीय स्थिति ऐसी हो गई है कि आपको उतना बड़ा फंड बनाने की जरूरत नहीं है। या फिर आपने अपने पहले तय किए गए लक्ष्य के लिए पर्याप्त पैसा इकट्ठा कर लिया है, तो SIP जारी रखने की कोई खास जरूरत नहीं रह जाती।
ऐसे मामलों में SIP को रोककर उस पैसे को किसी नए निवेश लक्ष्य के लिए डायवर्ट किया जा सकता है।
क्या आपका फंड का लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है?
अगर आपका फंड लगातार अपने बेंचमार्क और अन्य समान कैटेगरी के फंड्स की तुलना में खराब प्रदर्शन कर रहा है, तो SIP रोकने पर विचार किया जा सकता है।
हालांकि, सिर्फ बाजार की अस्थिरता को देखते हुए किसी फंड का मूल्यांकन करना सही नहीं होगा। बाजार में गिरावट सभी फंड्स को प्रभावित करती है, लेकिन अच्छे फंड्स समय के साथ रिकवर कर जाते हैं।
अगर आपका फंड लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन करता है, और उसके खराब प्रदर्शन के पीछे कोई ठोस कारण नहीं है, तो SIP को रोककर किसी बेहतर विकल्प की तलाश करना समझदारी हो सकती है।
SIP बंद करने से पहले इन बातों पर भी करें गौर
शेयर बाजार की अस्थिरता निवेश का हिस्सा है। इसे स्वीकार करके ही लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है। अगर हम बाजार के पिछले रुझानों को देखें, तो इक्विटी में हमेशा लंबी अवधि में सकारात्मक रिटर्न मिला है, भले ही बीच में कुछ साल गिरावट के रहे हों।
कई निवेशक घबराकर बाजार गिरने पर SIP बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से वे कंपाउंडिंग के फायदों से चूक जाते हैं। ऐतिहासिक डेटा बताता है कि जो निवेशक धैर्य रखते हैं और SIP जारी रखते हैं, वे लंबे समय में बेहतर रिटर्न हासिल करते हैं।
इसलिए, केवल बाजार की अस्थिरता देखकर SIP बंद करने का फैसला न करें। अगर आपके पास ठोस कारण हैं, जैसे कि गलत फंड में निवेश करना, वित्तीय लक्ष्यों का बदलना या फंड का लगातार खराब प्रदर्शन, तभी SIP रोकने पर विचार करें। वरना धैर्य बनाए रखें और अपने निवेश को बढ़ने का समय दें।
SIP बंद करने से जुड़े संभावित सवाल और जवाब (FAQ)
सवाल: क्या SIP को किसी भी समय बंद किया जा सकता है?
जवाब: हां, SIP को कभी भी बंद किया जा सकता है। लेकिन लॉन्ग टर्म निवेश का फायदा उठाने के लिए इसे जारी रखना बेहतर होता है।
सवाल:अगर बाजार गिर रहा हो तो क्या SIP रोक देना चाहिए?
जवाब: नहीं! बाजार की गिरावट में SIP करने से कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जो लॉन्ग टर्म में ज्यादा रिटर्न दे सकती हैं।
सवाल:गलत SIP चुनने पर क्या करना चाहिए?
जवाब: अगर आपने गलत फंड चुना है, तो SIP बंद करके बेहतर प्रदर्शन वाले फंड में शिफ्ट करना सही रहेगा। फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लें।
सवाल:SIP बंद करने से क्या नुकसान हो सकता है?
जवाब: अगर आप SIP जल्दी बंद करते हैं, तो:
- चक्रवृद्धि (Compounding) का फायदा कम हो जाता है।
- लॉन्ग टर्म एवरेज रिटर्न पर असर पड़ता है।
- मार्केट रिकवरी से मिलने वाला संभावित मुनाफा छूट सकता है।
सवाल: क्या SIP को दूसरे फंड में ट्रांसफर किया जा सकता है?
जवाब: SIP को डायरेक्ट ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, लेकिन आप पुराने फंड को रिडीम करके नए फंड में निवेश कर सकते हैं।
सवाल:SIP बंद करने का सही समय कब होता है?
जवाब: जब आपके वित्तीय लक्ष्य बदल गए हों। अगर फंड लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा हो या फिर आपकी जोखिम क्षमता से मेल नहीं खा रहा हो।
सवाल: क्या SIP बंद करने पर पेनल्टी लगती है?
जवाब: ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड्स में कोई पेनल्टी नहीं लगती। लेकिन ELSS (Tax-Saving SIP) में 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है।
यह भी पढ़ें : SIP Benefits: एसआईपी से ही बनेगा मोटा पैसा, इतिहास है इसका गवाह