Virat vs Rohit Net Worth: किसके पास कितनी दौलत, निवेश से लेकर कार कलेक्शन तक पूरी जानकारी

Virat Kohli vs Rohit Sharma Net Worth: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (icc champions trophy 2025) में काफी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत को खिताब जिताने (champions trophy 2025 winner) में काफी अहम भूमिका निभाई। रोहित और कोहली मैदान के बाहर भी हिट हैं। क्रिकेट के मैदान पर छाए रहने के साथ-साथ विराट और रोहित ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। दोनों खिलाड़ी भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शामिल हैं। उनकी लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। आइए रोहित और विराट की नेटवर्थ, बिजनेस और कार कलेक्शन की डिटेल जानते हैं।

icc champions trophy 2025 winner

विराट कोहली और रोहित शर्मा की नेट वर्थ

  • रोहित शर्मा की नेट वर्थ: ₹214 करोड़
  • विराट कोहली की नेट वर्थ: ₹1,050 करोड़

रोहित शर्मा अपनी मैच फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से करोड़ों कमाते हैं। लेकिन, इस मामले में विराट कोहली उनसे कहीं आगे हैं। विराट ने कई बड़े स्टार्टअप्स और ब्रांड्स में निवेश किया हुआ है, जिससे उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है।

Rohit Sharma: ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट

Rohit Car Collection

रोहित शर्मा कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और देसी ब्रांड्स का चेहरा हैं। उन्होंने Adidas, CEAT, Rasna, Oral-B India, Swiggy, Ixigo, Max Life Insurance, Hublot, New Era, VIP Aristocrat, और IIFL Finance जैसे ब्रांड्स को प्रमोट किया है।

इसके अलावा, रोहित शर्मा ने स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है। उन्होंने ₹89 करोड़ से अधिक की पूंजी Rapidobotics और Veiroots Wellness Solutions में लगाई है। साथ ही, उनकी CricKingdom नाम से मुंबई में एक क्रिकेट अकादमी भी है।

कैटेगरी रोहित शर्मा विराट कोहली
नेट वर्थ ₹214 करोड़ ₹1,050 करोड़
ब्रांड एंडोर्समेंट Adidas, CEAT, Swiggy, Max Life Insurance
Puma, Audi, Myntra, Hero MotoCorp
स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट Rapidobotics, Veiroots Wellness Solutions
One8, Wrogn, Digit Insurance, Rage Coffee
क्रिकेट अकादमी CricKingdom (मुंबई)
सबसे महंगी कार Lamborghini Urus – ₹4.18 करोड़
Bentley Continental GT – ₹4.04 करोड़

Virat Kohli: बिजनेस और ब्रांड्स में महारथी

विराट कोहली न सिर्फ क्रिकेट बल्कि बिजनेस और इन्वेस्टमेंट की दुनिया में भी बड़ा नाम हैं। वह Puma, Audi, American Tourister, Too Yumm, Volini, Noise, Myntra, Tissot, Hero MotoCorp और Luxor जैसे ब्रांड्स का चेहरा हैं।

इसके अलावा, विराट कोहली ने खुद के One8 और Wrogn नाम से ब्रांड भी लॉन्च किए हैं, जो कपड़ों और फिटनेस से जुड़े हैं। उनकी Digit Insurance, Myntra, Rage Coffee, Nueva, Chisel Fitness, Hyperprice और Universal Sportsbiz जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी है।

रोहित और विराट की लग्जरी कार कलेक्शन

Virat kohli car collection

विराट कोहली की कारें

  • Lamborghini Huracan – ₹3.22 करोड़
  • Porsche 911 – ₹3.51 करोड़
  • Bentley Continental GT – ₹4.04 करोड़
  • Audi R8 V10 & Audi R8 LMX

रोहित शर्मा की कारें

  • Lamborghini Urus – ₹4.18 करोड़
  • Mercedes-Benz S-Class – ₹1.50 करोड़
  • BMW M5 – ₹1.79 करोड़
  • Range Rover HSE LWB – ₹2.80 करोड़

रोहित और विराट का क्रिकेट और कमाई में जलवा

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में राज कर रहे हैं, बल्कि बिजनेस, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी जबरदस्त संपत्ति बना रहे हैं। विराट इस मामले में रोहित से काफी आगे हैं, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी भारत के सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Tata Motors में क्या करें निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की राय और टारगेट प्राइस

Piyush Kumar
Piyush Kumar

पीयूष कुमार एक अनुभवी बिजनेस जर्नलिस्ट हैं, जिन्होंने Banaras Hindu University (BHU)
से शिक्षा ली है। वे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वित्त, शेयर बाजार और निवेश रणनीतियों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखनी जटिल फाइनेंशियल विषयों को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत करती है। पीयूष को फिल्में देखने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

Articles: 132