
Mutual Fund: मंदी वाले बाजार में विनर बने ये म्यूचुअल फंड, जानें किसने दिया सबसे तगड़ा रिटर्न
Best Large Cap Mutual Funds 2025: शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों में भारी गिरावट देखी गई है। निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स अपने शिखर से काफी नीचे आ चुके हैं। सितंबर 2024 में निफ्टी 50 ने 26,277 अंकों का स्तर छुआ था, लेकिन इसके बाद इसमें करीब 14% की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, पिछले हफ्ते इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली है। इस गिरावट का असर बड़े म्यूचुअल फंड पर भी पड़ा है। खासतौर पर लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स पर, जो अपना 80% या उससे ज्यादा निवेश बड़े शेयरों में करते हैं। आइए जानते हैं कि पिछले एक साल में किन दिग्गज लार्ज कैप म्यूचुअल फंड ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और किन फंड ने नेगेटिव रिटर्न दिया है?
अच्छा रिटर्न देने वाले लार्ज कैप म्यूचुअल फंड
लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स का मतलब स्कीम से है, जो कम से कम 80% निवेश टॉप 100 कंपनियों में करती हैं। इन्हें उनके मार्केट कैप के आधार पर रैंक किया जाता है। कुल मिलाकर, इस कैटेगरी में 32 योजनाएं हैं और इनका कुल AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) ₹3.54 लाख करोड़ है (31 जनवरी 2025 के आंकड़ों के अनुसार)। हालांकि, बाजार में गिरावट के चलते कई योजनाओं ने नकारात्मक रिटर्न दिया है, लेकिन कुछ फंड्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
1 साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स
लार्ज कैप फंड्स | 1 साल का रिटर्न (%) | AUM (₹ करोड़) |
Motilal Oswal Large Cap Fund | 19.6 | 1,747 |
DSP Top 100 Equity Fund | 9.7 | 4,665 |
WhiteOak Capital Large Cap Fund | 7.66 | 718 |
SBI Bluechip Fund | 5.12 | 47,282 |
Canara Robeco Bluechip Equity Fund | 4.88 | 14,193 |
Aditya Birla Sun Life Frontline Equity Fund | 3.2 | 26,923 |
(Source: AMFI, 7 मार्च 2025 तक के आंकड़े)
कौन-कौन से फंड्स रहे सबसे आगे?
- Motilal Oswal Large Cap Fund ने 19.60% का शानदार रिटर्न दिया, जो इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा है।
- DSP Top 100 Equity Fund ने 9.70% और WhiteOak Capital Large Cap Fund ने 7.66% का रिटर्न दिया।
- SBI Bluechip Fund और Canara Robeco Bluechip Equity Fund ने भी 5% के करीब रिटर्न दिया है।
इस कैटेगरी में SBI Bluechip Fund ₹47,282 करोड़ AUM के साथ सबसे बड़ा फंड है। उसके बाद Aditya Birla Sun Life Frontline Equity Fund का AUM ₹26,923 करोड़ है।
खराब प्रदर्शन करने वाले लार्ज कैप फंड्स
कुछ बड़े फंड्स ने पिछले एक साल में नकारात्मक रिटर्न दिया है। आइए इनके बारे में जानते हैं:
फंड का नाम |
1 साल का रिटर्न (%)
|
HDFC Large Cap Fund | -0.60% |
HSBC Large Cap Fund | -0.88% |
Quant Large Cap Fund | -8.68% |
(Source: AMFI, 7 मार्च 2025 तक के आंकड़े)
ये लार्ज कैप फंड भविष्य में कैसा प्रदर्शन करेंगे?
निवेश की दुनिया का सबसे अहम सबक यह है कि म्यूचुअल फंड्स का पिछला प्रदर्शन भविष्य की गारंटी नहीं होता। अगर कोई फंड पिछले साल अच्छा चला है, तो जरूरी नहीं कि वह आगे भी उतना ही अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसी तरह अगर कोई म्यूचुअल फंड नेगेटिव रिटर्न दे रहा है। तो इसका मतलब यह नहीं कि वह आगे भी नेगेटिव रिटर्न दिया। यह काफी हद तक म्यूचुअल फंड की स्ट्रैटजी और शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है कि म्यूचुअल फंड में SIP करने वाले निवेशकों को कैसा रिटर्न मिलेगा।
म्यूचुअल फंड में SIP करने वाले निवेशक क्या करें?
- लॉन्ग टर्म सोचें: लार्ज कैप फंड्स आमतौर पर लंबे समय में स्थिर रिटर्न देते हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।
- मार्केट रिसर्च करें: किसी भी फंड में निवेश करने से पहले उसकी एसेट क्वालिटी, रिस्क फैक्टर और फंड मैनेजमेंट की पूरी जानकारी लें।
- सही समय पर एंट्री करें: अगर बाजार में और गिरावट आती है, तो यह निवेश का सही मौका हो सकता है।
यह भी पढ़ें : SIP Calculator: 5000 रुपये की SIP से कैसे बनेगा 1 करोड़? समझिए पूरा कैलकुलेशन