
Paras Defence Q1 Results: डिफेंस कंपनी का कमजोर प्रदर्शन, शेयरों में दिखी गिरावट
Paras Defence Q1 Results: डिफेंस सेक्टर की पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Paras Defence & Space Technologies Ltd) ने 25 जुलाई 2025, शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा। इसके चलते स्टॉक में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई। तिमाही प्रदर्शन खासकर ऑपरेशनल मोर्चे पर कमजोर रहा, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।
जून तिमाही के आंकड़े
पारस डिफेंस का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग स्थिर रहा। यह ₹15 करोड़ पर बना रहा। पिछले साल की समान तिमाही में भी लगभग इतना ही था। हालांकि, रेवेन्यू में 11.5% की बढ़त दर्ज की गई और यह ₹93.2 करोड़ रहा।
EBITDA-मार्जिन गिरा
पारस डिफेंस के EBITDA में जून तिमाही के दौरान 8.7% की गिरावट हुई। यह ₹22 करोड़ रहा। इसके साथ ही मार्जिन 500 बेसिस पॉइंट से भी ज्यादा घटकर 23.6% रह गया, जो पिछले साल 28.8% था।
सेगमेंट वाइज प्रदर्शन
पारस डिफेंस का Optics and Optronic Systems बिजनेस ₹38.5 करोड़ से बढ़कर ₹42.5 करोड़ हो गया। वहीं, Defence Engineering सेगमेंट ₹45 करोड़ से बढ़कर ₹50.7 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी एयर डिफेंस सिस्टम्स के लिए कंपोनेंट्स की सप्लाई पर फोकस कर रही है।
पारस डिफेंस के शेयरों का हाल
Paras Defence के शेयर नतीजों की घोषणा के बाद 5% तक गिर गए थे। हालांकि, आखिर में यह 3.56% टूटकर 780.80 पर बंद हुआ। आ गए, जो इसके 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर के बराबर है। पिछले 6 महीने के दौरान पारस डिफेंस के शेयरों में 53.72% की तेजी देखी गई।
पारस डिफेंस का बिजनेस क्या है?
यह भी पढ़ें : Monsoon Insurance Claims: बारिश से घर या कार को नुकसान, क्या बीमा कंपनी करेगी भरपाई?
डिस्क्लेमर: मनीसनी.कॉम पर दी गई जानकारी केवल सामान्य निवेश जागरूकता के लिए है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है और मनीसनी.कॉम किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।