Multibagger Stocks: 5 साल में 4380% रिटर्न! इस स्टॉक ने दिया रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न, जानें क्या है इसकी ताकत

Multibagger stocks: यह कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है। पिछले 3 सालों में इसका एवरेज रेवेन्यू ग्रोथ 23.73% रहा है, जबकि नेट प्रॉफिट 46.60% की औसत दर से बढ़ा है, जो उसकी जबरदस्त ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दिखाता है।

Multibagger Stocks: यह स्टॉक एक ऐसी कंपनी से जुड़ा है, जो अलग वित्तीय साधनों और सेवाओं के लिए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है। जैसे इक्विटी, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, करेंसी, डेरिवेटिव्स और म्यूचुअल फंड्स। इसने केवल 5 साल में अपने शेयरधारकों को 4,380% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो उसकी वैल्यू अब करीब 44.8 लाख रुपये हो चुकी होती। इस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stocks) का नाम है, BSE Limited यानी Bombay Stock Exchange।

BSE: भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज

BSE की शुरुआत 1875 में हुई थी। यह न सिर्फ एशिया का पहला, बल्कि दुनिया का 10वां सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। मुंबई में स्थित यह एक्सचेंज 5,000 से ज्यादा कंपनियों को लिस्ट करता है और इक्विटी, डेरिवेटिव, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और म्यूचुअल फंड्स में ट्रेडिंग की सुविधा देता है।

बीएसई भारत की पूंजी बाजार व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाता है। चाहे वह कंपनियों की फंडिंग हो, बाजार में पारदर्शिता बनाए रखना हो या निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

देशभर में बड़ी पहुंच, बड़े ट्रेडिंग नंबर

BSE देश के 721 शहरों में मौजूद है और इसके 1,247 रजिस्टर्ड ट्रेडिंग मेंबर्स हैं। साथ ही, इसके साथ 21.4 करोड़ से ज्यादा निवेशक जुड़े हुए हैं।

BSE के इक्विटी कैश सेगमेंट का औसत डेली टर्नओवर ₹77,666 करोड़ है। इक्विटी डेरिवेटिव्स में एक दिन का सबसे ज्यादा टर्नओवर ₹564 लाख करोड़ रहा है। अब तक कुल 30.55 अरब कॉन्ट्रैक्ट्स ट्रेड हो चुके हैं और EQD सेगमेंट का औसत डेली टर्नओवर ₹110 लाख करोड़ है।

म्यूचुअल फंड सेगमेंट में भी दमदार

BSE के साथ 45 रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड हैं। प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक 66.3 करोड़ म्यूचुअल फंड ऑर्डर प्रोसेस हुए हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹10.21 लाख करोड़ है। BSE से जुड़े म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स की संख्या 80,290 है।

BSE ने अब तक कंपनियों को ₹25.59 लाख करोड़ की पूंजी जुटाने में मदद की है, जो भारत की कैपिटल फॉर्मेशन में उसकी बड़ी भूमिका दिखाती है।

बिना कर्ज वाली कंपनी है BSE

Q4 FY25 में BSE की रेवेन्यू 68.9% की ग्रोथ के साथ ₹548.36 करोड़ से बढ़कर ₹926.38 करोड़ हो गई। वहीं, नेट प्रॉफिट ₹107.04 करोड़ से बढ़कर ₹494.42 करोड़ पहुंच गया।

कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है। पिछले 3 सालों में इसका एवरेज रेवेन्यू ग्रोथ 23.73% रहा है, जबकि नेट प्रॉफिट 46.60% की औसत दर से बढ़ा है, जो उसकी जबरदस्त ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दिखाता है।

BSE की कमाई के प्रमुख स्रोत

मार्च 2025 तक BSE की कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा ट्रांजैक्शन चार्ज से आया, ₹611.7 करोड़। कॉरपोरेट सर्विस से ₹125.3 करोड़, क्लीयरिंग और सेटलमेंट फंड्स पर ट्रेजरी इनकम ₹44.3 करोड़ रही। इसके अलावा अन्य ऑपरेटिंग इनकम ₹65.4 करोड़, इन्वेस्टमेंट इनकम ₹70.3 करोड़ और अन्य इनकम ₹9.4 करोड़ रही।

BSE का बिजनेस मॉडल क्या है?

बीएसई का बिजनेस कई सेगमेंट्स में फैला है। आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं।

  1. ट्रेडिंग और क्लियरिंग: इक्विटी, डेट, इक्विटी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग।
  2. डिस्ट्रीब्यूशन: म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन, IPO बुक बिल्डिंग, OFS और इंश्योरेंस सर्विस।
  3. कॉरपोरेट सर्विस: इक्विटी लिस्टिंग, डेट सिक्योरिटी लिस्टिंग और म्यूचुअल फंड लिस्टिंग।
  4. अन्य सेवाएं: डेटा फीड्स, इंडेक्स सर्विस और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस।

BSE का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ पार

शुक्रवार को BSE (Multibagger Stocks) का बाजार पूंजीकरण ₹1,00,214.35 करोड़ रहा। हालांकि, उस दिन शेयर में 4.06% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹2,444.20 के लो तक गया, जबकि पिछले दिन इसका बंद भाव ₹2,547.80 था। आखिर में शेयर ₹2,464.00 पर बंद हुआ।

BSE का शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर कैसा है?

BSE की शेयरहोल्डिंग काफी संतुलित है।

श्रेणी हिस्सेदारी (%)
पब्लिक होल्डिंग 35.80%
बॉडी कॉरपोरेट्स 18.30%
FPI और NRI 14.50%
ट्रेडिंग मेंबर्स 13.90%
QIBs 11.00%
म्यूचुअल फंड्स 4.00%
AIFs 0.50%
अन्य 2.10%

BSE की जबरदस्त ग्रोथ, मजबूत वित्तीय स्थिति और विविध बिजनेस मॉडल इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनाते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी अवधि के निवेश पर भरोसा करते हैं।

यह भी पढ़ें : Paras Defence Q1 Results: डिफेंस कंपनी का कमजोर प्रदर्शन, शेयरों में दिखी गिरावट

डिस्क्लेमर: मनीसनी.कॉम पर दी गई जानकारी केवल सामान्य निवेश जागरूकता के लिए है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है और मनीसनी.कॉम किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Shubham Singh
Shubham Singh
Articles: 137