Wealth Report 2025: भारत में बढ़ी धनकुबेरों की तादाद, अब सिर्फ अमेरिका और चीन हमसे आगे

India’s growing billionaire population: भारत में हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNWIs) यानी वे लोग जिनकी संपत्ति 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) से अधिक है, उनकी संख्या 2024 में 6% बढ़कर 85,698 हो गई। ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट Knight Frank की रिपोर्ट ‘The Wealth Report 2025’ के अनुसार, 2023 में यह संख्या 80,686 थी।

2028 तक कितनी बढ़ेगी अमीरों की संख्या?

Knight Frank रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2028 तक भारत में HNWI की संख्या बढ़कर 93,753 हो जाएगी। यह देश की आर्थिक मजबूती, बढ़ते निवेश के अवसरों और लग्जरी मार्केट के विस्तार को दर्शाता है। भारत अब वैश्विक स्तर पर संपत्ति निर्माण में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनता जा रहा है।

भारत में अरबपतियों की संख्या में कितना इजाफा?

भारत में अरबपतियों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 2024 में 191 अरबपति भारत में मौजूद हैं। इसमें 26 नए अरबपति पिछले एक साल में जुड़े हैं। साल 2019 में यह संख्या मात्र 7 थी। इससे साफ जाहिर है कि भारत में धनकुबेरों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : 5 धांसू बिजनेस आइडिया! 10,000 रुपये में शुरू करें धंधा, हर महीने होगी लाखों की कमाई

दुनिया में किस नंबर पर हैं भारत के अरबपति?

Knight Frank की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 950 बिलियन डॉलर (करीब 78 लाख करोड़ रुपये) है। यह भारत को वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर रखता है। पहले नंबर पर अमेरिका (5.7 ट्रिलियन डॉलर) और दूसरे नंबर पर चीन (1.34 ट्रिलियन डॉलर) हैं।

अमीर लोग कहां लगा रहे हैं पैसे?

Knight Frank इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल के अनुसार, “भारत की बढ़ती संपत्ति इसकी आर्थिक मजबूती और लंबी अवधि में विकास क्षमता की झलक दिखाती है। यहां हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। यह नए बिजनेस आइडियाज, ग्लोबल इंटीग्रेशन और उभरते सेक्टर्स की वजह से मुमकिन हो पाया है।”

अब भारतीय अमीरों की निवेश रणनीति भी बदल रही है। वे केवल रियल एस्टेट में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल इक्विटी और अलग एसेट क्लासेज में भी पैसे लगा रहे हैं।

भारत में अमीरों की अमीरी का आंकड़ा

कैटेगिरी 2023 2024
हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNWI) 80,686 85,698
अरबपतियों की संख्या 165 191
भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति $850 $850बिलियन $950 बिलियन

भारत की आगे आर्थिक ताकत कैसी बढ़ेगी?

Knight Frank के अनुसार, आने वाले वर्षों के वैश्विक संपत्ति निर्माण में भारत का दबदबा और मजबूत होगा। देश की बढ़ती अमीरी, निवेश के नए अवसरों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भागीदारी से भारत आर्थिक रूप से और ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। हालांकि, इससे अमीरों और गरीबों के बीच खाईं बढ़ने की चिंता भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : SIP Calculator: 5000 रुपये की SIP से कैसे बनेगा 1 करोड़? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Piyush Kumar
Piyush Kumar

पीयूष कुमार एक अनुभवी बिजनेस जर्नलिस्ट हैं, जिन्होंने Banaras Hindu University (BHU)
से शिक्षा ली है। वे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वित्त, शेयर बाजार और निवेश रणनीतियों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखनी जटिल फाइनेंशियल विषयों को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत करती है। पीयूष को फिल्में देखने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

Articles: 132