Mahila Samriddhi Yojana: हर महीने खाते में आएंगे 2500, जानिए कब और कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

Mahila Samriddhi Yojana: महिला समृद्धि योजना दिल्ली सरकार की खास पहल है। इसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुआई में शनिवार (8 मार्च) को हुई कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी देने का फैसला किया गया। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। आइए जानते हैं कि महिला सम्मान योजना क्या है और इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।

Mahila Samriddhi Yojana क्या है?

महिला समृद्धि योजना खास दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना है। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि Mahila Samriddhi Yojana से महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा। गरीबी दूर होगी। साथ ही, महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ा मिलेगा। इस योजना की शुरुआत भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को हुई है।

कितनी महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

दिल्ली में कुल करीब 72 लाख महिला मतदाता हैं। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें करीब 20 लाख महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का फायदा मिलेगा। दिल्ली सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा जुटा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि महिला समृद्धि योजना के तहत जल्द ही लाभार्थियों के खाते में 2500 रुपये आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

Mahila Samriddhi Yojana के लिए पात्रता क्या है?

अगर आप महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आपको कुछ शर्तें पूरी करनी पड़ेगी। आइए उनके बारे में जान लेते हैं।

  • Mahila Samriddhi Yojana का लाभ सिर्फ महिलाओं को मिलेगा।
  • आवेदिका दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला कम से कम पांच साल से दिल्ली में रह रही हो।
  • महिला का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • आयु 18 साल से 59 साल तक होनी चाहिए।
  • 60 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

  • जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही है या पेंशन पा रही हैं।
  • जिनके परिवार की सालाना आय ₹3 लाख से है।
  • किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ ले रही हैं।
  • परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भर रहा हो।

Mahila Samriddhi Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि उनकी अगुआई में एक कमेटी बनी है, जो महिला समृद्धि योजना से जुड़े फैसले लेगी। उन्होंने कहा कि योजना के लिए जल्द ही एक डेडिकेटेड पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। वहां पर महिलाएं योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए e-district पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। अगर यह नियम Mahila Samriddhi Yojana के लिए भी लागू हुआ, तो आपको पहले e-district पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।

e-district रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी

दिल्ली में पहले से चल रही कई योजनाओं और सेवाओं के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए अप्लाई करना पड़ता है। e-district पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए User ID और Password होना चाहिए, तभी आप दिल्ली सरकार के सभी विभाग की योजनाओं और सेवाओं के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

STEP-1:

  • सबसे पहले आधिकारिक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाएं।
  • ‘Citizen Corner’ में ‘New User Registration’ पर क्लिक करें।
  • डॉक्यूमेंट टाइप में ‘Aadhaar Card’ को चुनें।
  • आधार नंबर दर्ज करें और नीचे Captcha Code भरें।
  • ‘Consent’ पर टिक करें और ‘Continue’ पर क्लिक करें।

STEP-2:

  • अब Citizen Application Form खुलेगा।
  • अपना पूरा नाम, लिंग, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और यदि शादीशुदा हैं तो पत्नी/पति का नाम दर्ज करें।
  • अपना पूरा पता, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखें।
  • Captcha Code दर्ज करें और ‘Continue to Register’ पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक Access Code और Password आएगा।
  • इन्हें सही बॉक्स में भरें, Captcha Code डालें और ‘Complete Registration’ पर क्लिक करें।
  • आपका USER ID और डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी, इसे सेव कर लें।

नोट: लॉगिन पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट e-district Portal पर जाएं।
  • ‘Citizen Corner’ में ‘Login & Apply’ पर क्लिक करें।
  • अपनी USER ID और PASSWORD दर्ज करें।
  • Captcha Code भरें और ‘Login’ बटन दबाएं।

अब आप किसी भी सरकारी योजना या सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर 450 से ज्यादा सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं। आइए इनके बारे में भी जान लेते हैं:

  • जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन और संशोधन
  • जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड, पेंशन योजनाएं और सरकारी छात्रवृत्तियां
  • दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

अगर आपने अभी तक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो तुरंत कर लें। यह प्रक्रिया सिर्फ 2 मिनट में पूरी हो जाती है। इससे आपको दिल्ली सरकार की सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही मिल सकता है।

सोर्स:

  • दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट:
  • https://edistrict.delhigovt.nic.in/

यह भी पढ़ें : BPL Ration Card 2025: घर बैठे बनेगा मुफ्त अनाज वाला राशन कार्ड, बड़ा ही आसान है तरीका

Shikha Singh
Shikha Singh
Articles: 71