
March Bank Holiday 2025: RBI की हॉलिडे लिस्ट जारी, मार्च 2025 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक; पहले से निपटा लें जरूरी काम
मनीसनी डेस्क, नई दिल्ली। March Bank Holidays 2025: अगर आप मार्च में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि मार्च 2025 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार), राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से होगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। मार्च में होली, शब-ए-कद्र, जुम्मा-तुल-विदा और रमजान-ईद जैसे बड़े त्योहार हैं, जिनकी वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर पहले ही प्लानिंग कर लें।
मार्च 2025 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?
तारीख | दिन | छुट्टी का कारण |
किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
|
2 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
7 मार्च | शुक्रवार | चापचार कुट | मिज़ोरम |
8 मार्च | शनिवार | दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत में |
9 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
13 मार्च | गुरुवार | होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला |
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, केरल
|
14 मार्च | शुक्रवार | होली (धुलेटी/धुलंडी/दोल जात्रा) |
अधिकांश राज्यों में, सिवाय त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड
|
15 मार्च | शनिवार | होली (चयनित राज्यों में) |
अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना
|
16 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
22 मार्च | शनिवार | चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) और बिहार दिवस | पूरे भारत में |
23 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
27 मार्च | गुरुवार | शब-ए-कद्र | जम्मू |
28 मार्च | शुक्रवार | जुम्मा-तुल-विदा | जम्मू और कश्मीर |
30 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
31 मार्च | सोमवार | रमजान ईद (ईद-उल-फित्र) |
अधिकांश राज्यों में, सिवाय मिज़ोरम और हिमाचल प्रदेश
|
बैंक हॉलिडे का असर: क्या काम ठप रहेगा?
बैंकों की शाखाएं इन 14 दिनों में बंद रहेंगी, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
- ऑनलाइन बैंकिंग और UPI सेवाएं चालू रहेंगी।
- ATM से कैश निकाल सकते हैं।
- मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
- डिजिटल पेमेंट (PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) बिना किसी रुकावट के काम करेंगे।
अगर आपको चेक जमा करना हो, कैश ट्रांजैक्शन करना हो, या किसी बैंक कर्मचारी से मिलना हो, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही अपना काम निपटा लें।
छुट्टियों से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
- सैलरी और बिल पेमेंट: अगर आपको किसी को पैसे ट्रांसफर करने हैं, तो पहले से कर लें।
- चेक क्लियरेंस: चेक से पेमेंट करने जा रहे हैं? छुट्टी से पहले बैंक में जमा करें।
- कैश की जरूरत: ATM से पैसे निकालने की प्लानिंग कर लें, क्योंकि लंबी छुट्टियों के दौरान ATM में कैश खत्म होने की संभावना रहती है।
- बैंक शाखा का कोई काम: 31 मार्च को वित्तीय वर्ष (FY 2024-25) का आखिरी दिन है, तो पहले से ही अपने काम निपटा लें।
यह भी पढ़ें: EPF Interest Rate 2024-25: पीएफ पर कितना मिलेगा ब्याज, EPFO ने कर्मचारियों को तोहफा दिया या झटका?