
Stock Market Holidays List 2025: दुनियाभर के शेयर बाजार बंद, भारत में ट्रेडिंग होगी या नहीं?
NSE Stock Market Holidays 2025: आज दुनिया नए साल का जश्न (new year celebration) मना रही है। इस खास मौके पर अमेरिका और यूरोप के साथ कई एशियाई शेयर बाजार भी बंद हैं। ऐसे में भारत में निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आज यानी 1 जनवरी 2025 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या फिर नहीं। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
क्या शेयर बाजार 1 जनवरी 2025 को खुला रहेगा?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साल 2025 के लिए हॉलिडे लिस्ट (Share Market Holiday List) जारी की है। इस हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 को कोई अवकाश नहीं है। इसका मतलब है कि आज यानी 1 जनवरी (बुधवार) को शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। स्टॉक मार्केट का प्री-ओपन सेशन 9:00 से 9:15 बजे तक होगी। वहीं, 9:15 से 3:30 बजे तक नियमित ट्रेडिंग होगी।
जनवरी 2025 में कितने दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट?
यह भी दिलचस्प बात है कि इस साल जनवरी में शेयर बाजार साप्ताहिक अवकाश के अलावा एक भी दिन बंद रहेगा। अक्सर जनवरी में शेयर बाजार में कम से कम 1 दिन की छुट्टी रहती है, क्योंकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (republic day 2025) रहता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है यानी शेयर बाजार और बैंक जैसे सार्वजनिक संस्थान बंद रहते हैं। लेकिन, 2025 में 26 जनवरी रविवार को पड़ रही है। इसलिए उस दिन शेयर मार्केट को अलग से बंद करने की जरूरत नहीं है।
स्टॉक मार्केट 2025 में कुल कितने दिन बंद रहेगा?
BSE और NSE की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 2025 में शेयर बाजार साप्ताहिक अवकाश के अलावा कुल 14 दिन बंद रहेगा। आइए देखते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
तारीख | दिन | छुट्टी की वजह |
26 फरवरी ,2025 | बुधवार | महाशिवरात्रि |
14 मार्च, 2025 | शुक्रवार | होली |
31 मार्च, 2025 | सोमवार |
ईद-उल-फितर (रमजान ईद)
|
10 अप्रैल, 2025 | गुरुवार |
श्री महावीर जयंती
|
14 अप्रैल, 2025 | सोमवार |
डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
|
18 अप्रैल, 2025 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
01 मई, 2025 | गुरुवार | महाराष्ट्र दिवस |
15 अगस्त,2025 | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस |
27 अगस्त,2025 | बुधवार | गणेश चतुर्थी |
02 अक्टूबर,2025 | गुरुवार |
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा
|
21 अक्टूबर, 2025 | मंगलवार |
दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
|
22 अक्टूबर, 2025 | बुधवार |
दिवाली बलिप्रतिपदा
|
05नवंबर, 2025 | बुधवार |
प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
|
25 दिसंबर, 2025 | गुरुवार | क्रिसमस |
यह भी पढ़ें : Bank Holidays January 2025: क्या 1 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट