
Indusind Bank का होगा Yes Bank वाला हाल? आखिर 1 दिन में 26% क्यों टूटा शेयर
why indusind bank share falling today: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर इंडसइंड बैंक के शेयर 11 मार्च को शुरुआती कारोबार में करीब 22% गिर गए। इसकी वजह बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में कुछ गड़बड़ियों का पता चलना है। एक्सपर्ट का मानना है कि इंडसइंड बैंक भी Yes Bank की तरह भारी वित्तीय मुश्किल में फंस सकता है।
10 मार्च को जारी फाइलिंग में बैंक ने बताया कि आंतरिक समीक्षा के दौरान कुछ खातों में विसंगतियां पाई गईं, जिनसे बैंक की नेटवर्थ पर 2.35% का असर पड़ने की आशंका है। इस वजह से बैंक को करीब ₹1,500 करोड़ का नुकसान हो सकता है, हालांकि अंतिम असर और अधिक हो सकता है, क्योंकि बाहरी समीक्षा जारी है।
CEO सुमंत कथपालिया ने एनालिस्ट कॉल में बताया कि यह असर प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट में दिखेगा। यह समीक्षा भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सितंबर 2023 में दिए गए निर्देशों के तहत की गई थी।
दोपहर 01.14 बजे इंडसइंड बैंक के शेयर NSE पर ₹694.85 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 26.01% की गिरावट बताता है।
ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट घटाया
- Motilal Oswal ने Rs 925 का टार्गेट प्राइस दिया, जो 2.7% ऊपर है।
- DAM Capital का टार्गेट Rs 920 (2.2% ऊपर) है।
- IIFL Securities ने Rs 910 (1.1% ऊपर) का लक्ष्य रखा।
- Morgan Stanley ने Rs 900 दिया, जो लगभग स्थिर (-0.1%) है।
- Kotak Institutional Equities ने Rs 850 का टार्गेट रखा, जो -5.6% नीचे है।
- Nuvama Institutional Equities का टार्गेट सबसे कम Rs 750 है, जो -16.7% की गिरावट दिखाता है।
इससे संकेत मिलता है कि ब्रोकरेज हाउसेस इंडसइंड बैंक के शेयर पर सतर्क रवैया अपना रहे हैं।एक्सपर्ट्स का मानना है कि बैंक को इस त्रुटि से Q4FY25 में घाटा उठाना पड़ सकता है।
बैंकिंग सेक्टर में बढ़ती अनिश्चितता
इस घटनाक्रम के बीच बैंक के CFO Q3FY25 से पहले ही इस्तीफा दे चुके थे, जबकि CEO सुमंत कथपालिया को तीन साल के बजाय सिर्फ एक साल का एक्सटेंशन मिला।
बाजार के जानकार मान रहे हैं कि इस गड़बड़ी से बैंक की साख और आय दोनों प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, बैंक ने भरोसा दिया है कि एक बाहरी एजेंसी से इस मामले की स्वतंत्र जांच करवाई जा रही है और मार्च 2025 के अंत तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: दुबई का गोल्ड स्मगलिंग का अड्डा क्यों; कितना होता है फायदा, पकड़े जाने पर क्या होती है सजा?