
Bank Holidays January 2025: क्या 1 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Banks Holiday 1st January 2025: नए साल के मौके पर अधिकतर संस्थानों में छुट्टी रहती है। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के संस्थान शामिल होते हैं। ऐसे में कई लोगों को कन्फ्यूजन हो रहा है कि 1 जनवरी 2025 को बैंकों में छुट्टी रहेगी या नहीं (Banks New Year closure)। आइए जानते हैं कि 1 जनवरी को बैंक खुलेंगे रहेंगे या बंद। साथ ही, आरबीआई के हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) के मुताबिक जनवरी 2025 के दौरान बैंक कुल कितने दिन बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे की लिस्ट कौन जारी करता है?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सारे नियम-कानून बनाता है। वही बैंक हॉलिडे की लिस्ट भी जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय, दोनों तरह के बैंक हॉलिडे शामिल होते हैं। अगर होली, दिवाली और 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) जैसे राष्ट्रीय अवकाश की बात करें, तो इस दिन देशभर के बैंक रहते हैं। वहीं, राज्य विधानसभा चुनाव या फिर क्षेत्रीय त्योहारों के मौके पर उसी खास क्षेत्रों के बैंकों में छुट्टी होती है।
क्या 1 जनवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे?
1 जनवरी से नया साल (new year 2025) शुरू हो रहा है। इस दिन देश के कुछ हिस्सों में बैंक जरूर बंद रहेंगे, लेकिन बाकी जगहों पर सामान्य तरीके से कामकाज होगा। आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट बताती है कि 1 जनवरी को चेन्नई, कोलकाता, आइजोल, शिलॉन्ग, कोहिमा और गंगटोक में सभी बैंक यानी सरकारी और प्राइवेट बंद रहेंगे। अगर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बाकी राज्यों की बात करें, तो वहां पर बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा।
यह भी पढ़ें : 2025 में कुल कितने दिन बंद रहेगा Stock Market, चेक करें BSE और NSE की हॉलिडे लिस्ट
बैंक जनवरी में कुल कितने दिन बंद रहेंगे
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, जनवरी 2025 के दौरान कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देश के सभी हिस्सों में बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। इनमें से कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं। क्षेत्रीय अवकाश के दिन उसी खास राज्य के बैंक बंद रहते हैं।
तारीख और दिन | बैंक हॉलिडे का कारण |
कहां के बैंक बंद रहेंगे
|
1 जनवरी 2025 (बुधवार) | नया साल |
कोलकाता, चेन्नई जैसे कुछ क्षेत्र
|
6 जनवरी 2025 (सोमवार) | गुरु गोबिंद सिंह जयंती |
पंजाब समेत कुछ राज्य
|
11 जनवरी 2025 (शनिवार) | महीने का दूसरा शनिवार। |
देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
|
12 जनवरी 2025 (रविवार) | रविवार साप्ताहिक अवकाश। |
देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
|
13 जनवरी 2025 (सोमवार) | लोहड़ी त्योहार |
पंजाब और कुछ अन्य राज्य
|
14 जनवरी 2025 (मंगलवार) | संक्रांति और पोंगल |
तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश
|
15 जनवरी 2025 (बुधवार) | तिरुवल्लुवर दिवस, टुसू पूजा |
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम
|
23 जनवरी 2025 (गुरुवार) |
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
|
पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य |
25 जनवरी 2025 (शनिवार) | महीने का चौथा शनिवार। |
पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
|
26 जनवरी 2025 (रविवार) | रविवार का साप्ताहिक अवकाश, गणतंत्र दिवस |
देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
|
30 जनवरी 2025 (गुरुवार) | सोनम लोसार | सिक्किम |
बैंक हॉलिडे पर पैसों का लेनदेन कैसे करें?
अगर बैंक हॉलिडे है, तो आप नेट बैंकिंग या फिर यूपीआई के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। अगर आप कैश यानी नकद पैसों की जरूरती है, तो आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। शहरी इलाकों में एटीएम की सुविधा 24 घंटे रहती है। ये बैंक हॉलिडे के दिन भी खुले रहते हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीण इलाकों में एटीएम बैंक के समय के हिसाब से ही खुलते हैं।
यह भी पढ़ें : Stock Market vs Gold: 2024 में गोल्ड के आगे फीकी पड़ी स्टॉक मार्केट की चमक, 2025 में कौन रहेगा आगे?