महिलाओं का शेयर बाजार से हो रहा मोहभंग, जानिए अब कहां पैसे लगा रही हैं गृहलक्ष्मी?

मनीसनी डेस्क, नई दिल्ली। Women Investing in India: महिलाओं को पैसे बचाना बखूबी आता है। लेकिन, सवाल उठता है कि महिलाएं बचत के निवेश कहां कर रही हैं। तो इसका जवाब है, प्रॉपर्टी मार्केट यानी घर खरीदने में। भारत में स्त्रियों को गृहलक्ष्मी भी कहा जाता है। वो रियल एस्टेट में निवेश करके इस बात को सही भी साबित कर रही हैं। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म Anarock के सर्वे के मुताबिक, रियल एस्टेट (Real Estate) अब महिलाओं के लिए सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प बन चुका है। 2024 की दूसरी छमाही (H2 2024) में 70% महिलाओं ने रियल एस्टेट को निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना। यह आंकड़ा 2022 की दूसरी छमाही (H2 2022) में 65% और कोविड-19 से पहले (H2 2019) में 57% था।

इसके उलट महिलाओं की शेयर बाजार में रुचि तेजी से घटी है। H2 2024 में सिर्फ 2% महिलाओं ने स्टॉक मार्केट को निवेश के लिए चुना, जबकि H2 2022 में यह आंकड़ा 20% से अधिक था।

प्रॉपर्टी मार्केट में निवेश बढ़ाना सही फैसला?

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी महिलाओं के प्रॉपर्टी मार्केट में निवेश को सही फैसला बताते हैं। उनका कहना है, ” शेयर बाजार में 2022 के बाद से बुल रन यानी तेजी का दौर था। लेकिन, पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। महिलाओं ने रियल एस्टेट को निवेश के लिए प्राथमिकता देकर सही फैसला लिया है।”

सर्वे के अनुसार, सोने (Gold) का आकर्षण भी बढ़ा है। H2 2022 में 8% महिलाओं ने सोने में निवेश को पसंद किया था, जो H2 2024 में बढ़कर 12% से अधिक हो गया।

कैसा घर खरीद रही हैं महिलाएं?

बजट रेंट
महिलाओं की रुचि (% में)
₹90 लाख से ₹1.5 करोड़ 33%
₹1.5 करोड़ से ₹2.5 करोड़ 11%
₹2.5 करोड़ से अधिक 8%

एनारॉक का सर्वे बताता है कि महिलाएं अब महंगे और प्रीमियम घरों में निवेश करना पसंद कर रही हैं। पहले उनकी प्राथमिकता किफायती घर खरीदने की होती थी।

  • 52% महिलाओं ने ₹90 लाख से अधिक कीमत वाले प्रीमियम और लग्जरी घरों को प्राथमिकता दी।
  • इनमें से 33% महिलाएं ₹90 लाख से ₹1.5 करोड़ तक की प्रॉपर्टी खरीदना चाहती हैं।
  • 11% महिलाएं ₹1.5 करोड़ से ₹2.5 करोड़ तक के घर पसंद करती हैं।
  • 8% महिलाएं ₹2.5 करोड़ से अधिक कीमत के घर खरीदने का इरादा रखती हैं।

अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की भी बढ़ी मांग

सर्वे में यह भी पाया गया कि अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी (Under Construction Homes) की मांग तेजी से बढ़ी है। 2024 की दूसरी छमाही में 18% महिलाओं ने नई लॉन्च हुई प्रॉपर्टी को पसंद किया। वहीं 2022 की छमाही में यह आंकड़ा सिर्फ 10% था। हालांकि, रेडी-टू-मूव-इन (RTM) होम्स की पसंद घटी है। यह 2022 की दूसरी छमाही के 48% से घटकर 2024 की दूसरी छमाही में 29% हो गई।

महिलाओं के निवेश में क्या ट्रेंड रहा?

  • H2 2024 में महिलाओं के बीच एंड-यूजर्स (खुद के लिए घर खरीदने वाली) की संख्या बढ़ी, निवेशकों की संख्या घटी।
  • 70% महिलाओं ने रियल एस्टेट को निवेश के लिए चुना, जबकि स्टॉक मार्केट में दिलचस्पी घटकर 2% रह गई।
  • 18% महिलाओं ने नई लॉन्च हुई प्रॉपर्टी को पसंद किया, जबकि रेडी-टू-मूव होम्स की रुचि घटकर 29% हो गई।
  • 52% महिलाओं ने ₹90 लाख से अधिक कीमत वाले घरों को प्राथमिकता दी, जिनमें 33% ₹90 लाख – ₹1.5 करोड़ के
  • बजट में घर चाहती हैं। महिलाओं में निवेश बनाम खुद के लिए घर खरीदने का अनुपात 69:31 हो गया, जो H2 2022 में 79:21 था।

यह भी पढ़ें : भारतीय महिलाओं के पास सोने का खजाना, अमेरिका और रूस के पास भी इतना बड़ा भंडार नहीं; देखें पूरी डिटेल

Shubham Singh
Shubham Singh
Articles: 135