
SIP Calculator: 5000 रुपये की SIP से कैसे बनेगा 1 करोड़? समझिए पूरा कैलकुलेशन
Mutual Fund SIP Calculator 2025: कई बार हम सोचते हैं कि अगर आज हमारे पास 1 करोड़ रुपये होते, तो हमारे कितने मजे होते हैं। आज नहीं, तो कुछ साल बाद आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है, वो सिर्फ हर महीने 5000 रुपये की SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान करके)। यह आजमाया हुआ तरीका है। बस आपको सही निवेश रणनीति के साथ धैर्य रखना होगा। SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन का सबसे आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है।
5000 रुपये से 1 करोड़ रुपये कैसे?
अगर आप 5000 रुपये महीना से 1 करोड़ रुपये बनाना चाहते हैं, तो आपको SIP का कैलकुलेशन समझना होगा।
SIP + Compounding = बड़ा फंड
अगर आप हर महीने ₹5000 की SIP करते हैं और सालाना 12% का एवरेज रिटर्न मिलता है, तो:
समय (Years) | निवेश की गई रकम (₹) |
बनेगा कुल फंड (₹)
|
10 साल | 6 लाख | 11.6 लाख |
15 साल | 9 लाख | 34.9 लाख |
20 साल | 12 लाख | 99.9 लाख |
22 साल | 13.2 लाख | 1.24 करोड़ |
इसका मतलब है कि 20-22 साल की SIP से आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं!
SIP से 1 करोड़ बनाने के 5 जरूरी टिप्स
- लॉन्ग-टर्म नजरिया रखें: मार्केट उतार-चढ़ाव भले ही आए, लेकिन SIP जारी रखें।
- सही फंड का चुनाव करें: Large Cap, Mid Cap या Hybrid Fund का बैलेंस बनाएं।
- SIP Step-up करें: हर साल 10% SIP बढ़ाएं, जिससे तेजी से वेल्थ बने।
- टैक्स और इन्फ्लेशन का ध्यान रखें: ELSS जैसे टैक्स सेविंग फंड चुन सकते हैं।
- डाइवर्सिफिकेशन करें: एक ही फंड में न रहें, पोर्टफोलियो को बैलेंस करें।
क्या 1 करोड़ के लिए SIP ही बेस्ट तरीका है?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम जानने की कोशिश करते हैं कि एफडी, पीपीएफ, एसआईपी और स्टॉक मार्केट से 1 करोड़ रुपये कितने समय में बनेंगे।
इन्वेस्टमेंट ऑप्शन | रिटर्न (अनुमानित) |
1 करोड़ बनने में समय
|
FD (Fixed Deposit) | 6% | 30+ साल |
PPF (Public Provident Fund) | 7.10% | 25-28 साल |
SIP (Mutual Funds) | 12-15% | 20-22 साल |
Stock Market | 15%+ | 15-18 साल |
अगर FD और PPF से तुलना करें, तो SIP ज्यादा फास्ट ग्रोथ देता है। हालांकि, स्टॉक मार्केट में डायरेक्ट निवेश से 1 करोड़ रुपये का फंड जल्दी तैयार हो सकता है। लेकिन, इसमें एसआईपी के मुकाबले रिस्क अधिक होता है। कुल मिलाकर, एसआईपी कम जोखिम के साथ जल्दी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने का सबसे प्रभावशाली तरीका हो सकता है।
SIP बंद करनी चाहिए या नहीं?
एक्सपर्ट का मानना है कि मार्केट गिरने पर SIP रोकना सबसे बड़ी गलती होती है। जब स्टॉक मार्केट नीचे जाता है, तब कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जिससे लॉन्ग-टर्म में ज्यादा रिटर्न मिलता है। इसलिए शेयर मार्केट की गिरावट SIP का फायदेमंद समय हो सकता है!
SIP रोकने के बजाय किन विकल्पों पर करें विचार?
अगर आप प्लान लॉन्ग टर्म का है, तो SIP को पूरी तरह रोकना सही नहीं होगा। हालांकि, अगर आप किसी आर्थिक मुश्किल में हैं, तो कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
- SIP की सालाना रकम कम करें (Step-down SIP)। इससे आप पर SIP का बोझ कम होगा।
- SIP Pause Feature का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, यह कुछ ही फंड्स में उपलब्ध होता है।
- अगर आपको कम रिटर्न मिल रहा है, तो फंड को Switch करके बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें : SIP Benefits: एसआईपी से ही बनेगा मोटा पैसा, इतिहास है इसका गवाह