Tata Motors में क्या करें निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की राय और टारगेट प्राइस

Tata MotorsTata Motors Target Price: टाटा मोटर्स (Tata Motors) एक वक्त निवेशकों का सबसे चहेता स्टॉक हुआ करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह 3 मार्च को गिरकर ₹606 प्रति शेयर तक आ गया था, जो इसका 52 वीक यानी एक साल का सबसे निचला स्तर है। इसने अपना ऑल-टाइम हाई 30 जुलाई 2024 को ₹1,179.05 बनाया था। यानी टाटा मोटर्स के शेयर करीब 50% गिर चुके हैं। आइए, इसकी गिरावट की वजह समझते हैं, साथ ही ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस जानते हैं।

Tata Motors Stock Overview

Current Price ₹648
Market Cap ₹2,38,652 Cr.
High / Low ₹1,179 / ₹606
Stock P/E 7.5
Book Value ₹275
Dividend Yield 0.46%
ROCE 20.10%
ROE 49.40%
Face Value ₹2.00

Tata Motors क्यों गिर रहा है?

टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट की तीन प्रमुख वजहें हैं। आइए एक-एक करके इन्हें समझते हैं।

कमजोर Q3 नतीजे

Tata Motors की सहायक कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) इसकी आय और मुनाफे का सबसे बड़ा स्रोत है। हालांकि, दिसंबर तिमाही में JLR की मार्जिन घट गई, जिसका कारण चीन और यूरोप में कमजोर मांग रहा।

  • Q3FY25 में टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ 22% गिरकर ₹5,451 करोड़ रह गया।
  • कुल राजस्व 3% बढ़कर ₹1,13,575 करोड़ हुआ, लेकिन कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट 8.4% गिरकर ₹18,431 करोड़ रह गया।

प्रतिस्पर्धा बढ़ने से परेशानी

  • SUV सेगमेंट में Mahindra & Mahindra (M&M) टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर दे रही है।
  • सितंबर 2024 में M&M ने टाटा मोटर्स (tata motors vs mahindra) को पछाड़ते हुए भारत की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई।
  • जनवरी 2025 में M&M ने 50,659 SUVs बेचीं, जो 2024 की तुलना में 18% ज्यादा थीं।
  • वहीं, Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल सेल्स 10% गिरकर 48,076 यूनिट रह गई।

Tesla की भारतीय बाजार में संभावित एंट्री

  • Tesla की भारत में एंट्री की संभावना ने भी टाटा मोटर्स (tata motors vs tesla) के निवेशकों को चिंतित कर दिया है।
  • Tesla ने भारत में कर्मचारियों की हायरिंग शुरू कर दी है और 64 जॉब ओपनिंग निकाली हैं।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, Tesla असल में Tata Motors के इंजीनियरों और कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रही है।

टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्में टाटा मोटर्स पर काफी बुलिश हैं। CLSA ने हाल ही में इसे अपग्रेड किया और हाई-कन्विक्शन आउटपरफॉर्म स्टॉक्स की सूची में शामिल किया है।

Tata Motors Target Price

ब्रोकरेज फर्म टारगेट प्राइस (₹)
संभावित Upside (%)
Macquarie ₹1,278 98%
Nomura ₹990 53%
CLSA ₹930 44%
Morgan Stanley ₹853 32%
Goldman Sachs ₹800 24%
Motilal Oswal ₹755 17%

Tata Motors पर एनालिस्ट की सिफारिशें

टाटा मोटर्स को फिलहाल 34 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं।

  • 20 एनालिस्ट ने “BUY” (खरीदें) की सलाह दी।
  • 9 एनालिस्ट ने “HOLD” (होल्ड करें) कहा।
  • 5 एनालिस्ट ने “SELL” (बेचें) की सिफारिश की।

Tata Motors के निवेशक क्या करें?

Waves Strategy Advisors के Ashish Kyal का कहना है कि टाटा मोटर्स का स्टॉक ₹630-₹640 के स्तर पर मजबूत समर्थन (support) रखता है। अगर यह स्तर बना रहता है, तो 1.5 से 2 साल में ₹850-₹900 तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने निचले स्तर पर स्टॉक को होल्ड करने या धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी है।

Geojit Financial Services के Gaurang Shah ने भी लॉन्ग-टर्म निवेश की सलाह दी है। उनका कहना है कि टाटा मोटर्स के घरेलू और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मजबूती बनी हुई है, जिससे लॉन्ग टर्म में ग्रोथ की संभावना है। हालांकि, Tesla की एंट्री और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखना जरूरी है।

टाटा मोटर्स अभी दबाव में है, लेकिन लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई हैं। मौजूदा स्तरों पर खरीदारी के मौके मिल सकते हैं, लेकिन Tesla की एंट्री और SUV सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर नजर रखना जरूरी होगा। लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए यह स्टॉक आकर्षक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Repco Home Finance: हाउसिंग सेक्टर का Undervalued Stock, ब्रोकरेज भी हैं बुलिश

Shubham Singh
Shubham Singh
Articles: 135