8th Pay Commission: किस लेवल के कर्मचारी की कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission Approved! Check how much salary hike central government employees will get in 2026. Find fitment factor, new pay scales, and expected implementation date.

8th CPC latest updates: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है। इसका सीधा फायदा 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। यह वेतन आयोग अगले साल यानी जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। अब सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी मिल रही थी। इसे 2016 में लागू किया गया था। लेकिन अब 8वें वेतन आयोग (8th CPC latest updates) के साथ सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव लाने जा रहा है।

फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बढ़ेगी सैलरी?

  • फिटमेंट फैक्टर वो गुणांक (Multiplier) होता है, जिससे कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी बढ़ाई जाती है।
  • 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इससे न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था।8वें वेतन आयोग में एक्सपर्ट फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच रहने की रहने की संभावना जता रहे हैं।
  • इससे केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹34,560 से लेकर ₹51,480 प्रति महीना हो सकता है।
  • साथ ही कुल सैलरी में DA (महंगाई भत्ता), HRA (मकान किराया भत्ता), और अन्य भत्ते भी जोड़े जाते हैं।

8वें वेतन आयोग में लेवल वाइज कितनी सैलरी बढ़ेगी?

सैलरी में बढ़ोतरी (8th Pay Commission salary hike) फिटमेंट फैक्टर के हिसाब तय होगी। पेंशन (central government employees pay revision) में उसी हिसाब से बदलाव होगा। आइए जानते हैं कि अगर सरकार अधिकतम 2.86 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देगी, तो लेवल वाइज केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।

लेवल 1 (चपरासी, अटेंडेंट, सपोर्ट स्टाफ)

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹18,000
नई अनुमानित सैलरी: ₹51,480
बढ़ोतरी: ₹33,480

लेवल 2 (लोअर डिविजन क्लर्क – LDC)

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹19,900
नई अनुमानित सैलरी: ₹56,914
बढ़ोतरी: ₹37,014

लेवल 3 (पुलिस कांस्टेबल और कुशल कर्मचारी)

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹21,700
नई अनुमानित सैलरी: ₹62,062
बढ़ोतरी: ₹40,362

लेवल 4 (ग्रेड D स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क)

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹25,500
नई अनुमानित सैलरी: ₹72,930
बढ़ोतरी: ₹47,430

लेवल 5 (सीनियर क्लर्क और हाई-लेवल टेक्निकल स्टाफ)

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹29,200
नई अनुमानित सैलरी: ₹83,512
बढ़ोतरी: ₹54,312

8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों को क्या मिलेगा?

  • 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़ेगी।
  • फिटमेंट फैक्टर 2.86 होने से न्यूनतम वेतन ₹51,480 तक बढ़ सकता है।
  • DA, HRA और अन्य भत्तों में भी इजाफा होगा।
    अगले साल वेतन आयोग लागू होने की संभावना है।

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?

सरकार 8वें वेतन आयोग को 2026 तक लागू कर सकती है। हालांकि, अगर बजट और अर्थव्यवस्था बेहतर रही, तो इसे 2025 के अंत तक भी लागू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: किस वेतन आयोग ने बढ़ाई थी सबसे ज्यादा सैलरी, इस बार कितना मिलेगा हाइक?

Shikha Singh
Shikha Singh
Articles: 71