8th Pay Commission: किस वेतन आयोग ने बढ़ाई थी सबसे ज्यादा सैलरी, इस बार कितना मिलेगा हाइक?

8th pay commission employees salary hike : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का जिक्र किया है। उन्होंने पिछले दिनों का कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का एलान किया है। कुछ हफ्ते पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। आइए जानते हैं कि किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी सबसे अधिक बढ़ी थी और 8वें वेतन में सैलरी कितना बढ़ेगी?

8वें वेतन आयोग से सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

  • सैलरी में बढ़ोतरी का मुख्य आधार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) होगा।
  • 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इसमें न्यूनतम वेतन ₹7,000 से ₹18,000 हो गया था।
  • 8वें वेतन आयोग के लिए अभी फिटमेंट फैक्टर तय नहीं है। इसे लेकर अलग-अलग अनुमान है।
  • कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक, यह 2.6 से 2.85 के बीच हो सकता है। इससे मिनिमम सैलरी ₹40,000 से ज्यादा हो जाएगी।
  • पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर 1.92 से अधिकतम 2.08 तक हो सकता है।
    इस हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 10 से 30 फीसदी तक उछाल देखने को मिल सकता है।

पिछले वेतन आयोगों में सैलरी कितनी बढ़ी थी?

7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को 14.3% की सैलरी बढ़ोतरी मिली थी। लेकिन अब तक की सबसे ज्यादा सैलरी बढ़ोतरी 6वें वेतन आयोग में (54%) मिली थी।

वेतन आयोग सैलरी में वृद्धि
2nd Pay Commission 14.20%
3rd Pay Commission 20.60%
4th Pay Commission 27.60%
5th Pay Commission 31%
6th Pay Commission 54%
7th Pay Commission 14.30%

एक्सपर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों का वेतन न्यूनतम 10 फीसदी से लेकर अधिकतम 30 फीसदी तक बढ़ सकता है।

8वें वेतन आयोग से किन कर्मचारियों को फायदा होगा?

  • केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारी।
  • रेलवे, पुलिस, डिफेंस, बैंकिंग और अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मचारी।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में कार्यरत कर्मचारी।

नया वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों पर वेतन का बड़ा बोझ पड़ेगा। लेकिन, इससे करोड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उनके हाथ में अधिक पैसा आएगा, जिसे खर्च करने से देश की जीडीपी ग्रोथ भी बढ़ेगी।

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें कब लागू होंगी?

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, सरकार 2026 तक नया वेतन आयोग लागू कर सकती है।
  • अगर आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है, तो इसे 2025 के अंत तक भी लागू किया जा सकता है।
  • केंद्र सरकार के बाद धीरे-धीरे राज्य सरकारें भी कुछ बदलाव के साथ वेतन आयोग को लागू कर सकती हैं।

कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से क्या मिलेगा?

  • 8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा।
  • सैलरी में 25-30% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • मिनिमम बेसिक सैलरी ₹40,000 से ज्यादा हो सकती है।
  • फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.85 के बीच रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 186% नहीं, सिर्फ 10 से 30% बढ़ेगी सैलरी; समझें पूरा कैलकुलेशन

Shikha Singh
Shikha Singh
Articles: 71