
Aadhaar Upadte: आधार कार्ड में कैसे बदलें नाम? जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Aadhaar name change process: आधार कार्ड आज सभी भारत निवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज में से एक बन चुका है। यह न सिर्फ वॉलंटरी रजिस्ट्रेशन बल्कि PAN से अनिवार्य लिंकिंग की वजह से भी अहम हो गया है। UIDAI के नियमों के अनुसार, आधार कार्ड में नाम, पता और बायोमेट्रिक जैसी जानकारियों को हमेशा अपडेट रखना जरूरी है।
अगर आपने कानूनी रूप से अपना नाम बदला है, जैसे शादी के बाद या किसी अन्य कारण से तो आपको आधार कार्ड में भी यह बदलाव कराना होगा। अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होती, इसके लिए नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना जरूरी है। वहां आपको सही दस्तावेज जमा करने होंगे, जो नाम परिवर्तन को प्रमाणित करें।
इस गाइड में आधार में नाम बदलने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और स्टेटस ट्रैक करने का तरीका बताया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप नया अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Aadhaar में नाम बदलने के लिए फॉर्म
आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए (Aadhaar name change process) आप UIDAI की वेबसाइट पर नाम अपडेट का फॉर्म उपलब्ध है। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं, भर सकते हैं और आधार सेवा केंद्र में जाकर जमा कर सकते हैं। चाहें तो केंद्र जाकर भी फॉर्म प्राप्त करके वहीं भर सकते हैं।
Aadhaar कार्ड में नाम कैसे बदलें?
- UIDAI की वेबसाइट से ‘आधार एनरोलमेंट और अपडेट फॉर्म’ डाउनलोड करें।
- नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर या सेवा केंद्र पर जाएं।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और एग्जीक्यूटिव को दें।
- एक वैध पहचान पत्र (जैसे PAN कार्ड, वोटर ID) की मूल कॉपी दिखाएं।
- अधिकारी उसकी कॉपी लेकर मूल दस्तावेज वापस कर देंगे।
- इस बदलाव के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा।
- फिर आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगा
- इसमें URN (Update Request Number) होगा।
- इससे आप आधार अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
कौन-कौन से दस्तावेज मान्य हैं?
आधार पर नाम बदलने के लिए UIDAI लगभग 15 पहचान पत्र स्वीकार करता है। इनमें प्रमुख हैं:
- पासपोर्ट
- PAN कार्ड
- वोटर ID
- राशन कार्ड या PDS कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- शादी का प्रमाणपत्र (फोटो सहित, सरकारी)
- पेंशनर कार्ड
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- राज्य/केंद्र सरकार/PSU द्वारा जारी मेडिक्लेम कार्ड (CGHS/ECHS/ESIC)
शादी के बाद आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें?
शादी के बाद उपनाम बदलना भारत में आम है। UIDAI इसके लिए नाम बदलने की सुविधा (Aadhaar name change process) देता है। ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करके, जरूर दस्तावेज और फीस के साथ केंद्र जाकर नाम अपडेट किया जा सकता है।
बिना दस्तावेज के नाम कैसे बदलें?
बिना वैध पहचान पत्र के नाम में बदलाव मुमकिन नहीं है। आधार सेवा केंद्र पर जाते समय एक मूल पहचान पत्र साथ रखें- जैसे PAN कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड।
आधार नाम अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें?
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘My Aadhaar’ सेक्शन के अंतर्गत ‘Check Aadhaar Update Status’ पर क्लिक करें।
- URN चुनें, URN नंबर और कैप्चा दर्ज करें, फिर ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आधार अपडेट की स्थिति दिखाई देगी।
आधार कार्ड नाम अपडेट के बाद कैसे डाउनलोड करें?
नाम अपडेट होने के बाद आप अपना नया आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। प्रक्रिया इस प्रकार है:
- UIDAI वेबसाइट पर जाएं और ‘My Aadhaar’ सेक्शन में ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, कैप्चा भरें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करें, ‘Masked Aadhaar’ का विकल्प चुनें (अगर चाहिए), फिर ‘Verify & Download’ पर क्लिक करें।
- PDF फॉर्मेट में अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि आधार नंबर वही रहता है, सिर्फ नाम बदलता है। यह कार्ड आपकी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए जानकारी सटीक और अपडेटेड होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : PF अकाउंट में नाम और दूसरी डिटेल बदलना हुआ आसान! बिना डॉक्युमेंट कैसे करें अपडेट?