BPL Ration Card 2025: घर बैठे बनेगा मुफ्त अनाज वाला राशन कार्ड, बड़ा ही आसान है तरीका

BPL Ration Card Online Apply Process: अगर आप गरीबी रेखा से नीचे (BPL – Below Poverty Line) आते हैं, तो आपके के लिए BPL राशन कार्ड बनवाना बेहद जरूरी है। इससे आपको कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने में मदद मिलती है। यह कार्ड कम आय वर्ग के मुफ्त राशन, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा और अन्य सरकारी लाभ दिलाने में मदद करता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि BPL राशन कार्ड कैसे बनता है, इसके फायदे क्या हैं और किन सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग होता है।

क्या है BPL राशन कार्ड?

अगर सही मायने में देखें, तो BPL राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है। यह उन परिवारों को दिया जाता है, जिनकी सालाना आय सरकार की तय सीमा से कम होती है। सरकार 1.80 लाख रुपये से कम सालाना इनकम वाले परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे मानती हैं। हालांकि, यह आय सीमा राज्यों के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकती है। ऐसे परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त या फिर रियायती दर पर राशन मिलता है। पीएम आवास और आयुष्मान भारत जैसी कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।

BPL राशन कार्ड के लिए क्या पात्रता है?

अगर आप BPL राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको कुछ शर्तों को पूरा करना पड़ेगा। आइए इस बारे में जान लेते हैं:

  • परिवार की कुल वार्षिक आय राज्य सरकार की तय सीमा से कम हो।
  • यह आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में ₹27,000 और शहरी क्षेत्रों में ₹32,000 तक होती है।
  • आवेदक का नाम सरकार की बीपीएल सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • आवेदक जिस राज्य में आवेदन कर रहा है, वहां का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार का नाम गरीबी रेखा सर्वेक्षण (SECC 2011) की सूची में होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम सरकार की बीपीएल सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास पहले से APL (Above Poverty Line) कार्ड नहीं होना चाहिए।

किन लोगों का नहीं बन सकता BPL राशन कार्ड?

  • केंद्र या राज्य की सरकारी नौकरी वाले।
  • पेंशन पाने वाले सरकारी कर्मचारी।
  • इनकम टैक्स भरने वाले लोग।
  • पक्का मकान, चारपहिया गाड़ी (कार, ट्रक, ट्रैक्टर) रखने वाले।
  • बड़े किसान और व्यापारी वर्ग।
  • फैक्ट्री, दुकान या अन्य व्यवसाय वाले।
  • विदेश यात्रा करने वाले और पासपोर्ट धारक।

BPL राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

BPL राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया काफी सरल है। इस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आसानी से बनवा सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • अपने राज्य की फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • “BPL राशन कार्ड आवेदन” सेक्शन में जाकर फॉर्म भरें।
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली या पानी का बिल जमा करें।
  • एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें, जो राज्य के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकत है।
  • फीस पेमेंट के बाद फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल चेक करें और सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब सरकारी अधिकारी आपकी एलिजिबिलिटी को रिव्यू करेंगे। फिर आपको राशन कार्ड मिल जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC), तहसील या राशन ऑफिस में जाकर आवेदन फॉर्म लें।
  • फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद सरकारी अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे।
  • अगर आवेदन स्वीकृत होता है, तो 30-45 दिनों के भीतर आपका BPL राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

BPL राशन कार्ड के फायदे

अगर आप BPL राशन कार्ड धारक हैं, तो आको कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आइए उन योजनाओं के बारे में जानते हैं:

  • सस्ता राशन: PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत मुफ्त राशन योजना का फायदा मिलता है।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन और सब्सिडी मिलती है।
  • आयुष्मान भारत योजना: कोई भी बीमारी होने पर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
  • मनरेगा योजना: ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों की रोजगार गारंटी दी जाती है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना: गरीबों को सस्ते घर के लिए सरकारी सहायता मिलती है।
  • सब्सिडी और छात्रवृत्ति : लोन और सब्सिडी के साथ मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है।
  • शौचालय योजना: घर में शौचालय बनवाने के लिए सरकार आर्थिक मदद देती है।

BPL राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस
  • पता प्रमाण पत्र: बिजली बिल, पानी बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र: तहसीलदार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

BPL राशन कार्ड से जुड़े सवाल-जवाब (FAQ)

1. BPL राशन कार्ड क्या है और यह किन्हें मिलता है?
BPL राशन कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है, जिनकी आय सरकार द्वारा तय की गई गरीबी रेखा सीमा से कम होती है। इससे उन्हें मुफ्त या रियायती दरों पर राशन और अन्य सरकारी लाभ मिलते हैं।

2. BPL राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप अपने राज्य के फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जरूरी है।

3. क्या BPL राशन कार्ड से मुफ्त राशन मिलता है?
हाँ, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत BPL कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, चीनी और दालें रियायती दरों या मुफ्त में मिलती हैं।

4. BPL राशन कार्ड बनवाने में कितना समय लगता है?
आवेदन जमा करने के बाद, दस्तावेजों की जांच होती है। यदि आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो 30 से 45 दिनों में BPL राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।

5. क्या सरकारी नौकरी करने वाले BPL राशन कार्ड बनवा सकते हैं?
नहीं, सरकारी नौकरी करने वाले, इनकम टैक्स भरने वाले या बड़ी संपत्ति रखने वाले लोग BPL राशन कार्ड के पात्र नहीं होते।

सोर्स:

  • भारत सरकार – MyGov & PDS पोर्टल
  • खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार
  • राज्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना क्या है, कैसे उठा सकते हैं लाभ? फायदे और नुकसान समेत जानिए हर एक डिटेल

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना क्या है, कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ; जानें स्कीम से जुड़ी हर एक डिटेल

Piyush Kumar
Piyush Kumar

पीयूष कुमार एक अनुभवी बिजनेस जर्नलिस्ट हैं, जिन्होंने Banaras Hindu University (BHU)
से शिक्षा ली है। वे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वित्त, शेयर बाजार और निवेश रणनीतियों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखनी जटिल फाइनेंशियल विषयों को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत करती है। पीयूष को फिल्में देखने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

Articles: 133