
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को मिलते हैं 2500 रुपये; जानें स्कीम का लाभ उठाने का पूरा प्रोसेस
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने अगस्त 2024 में राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर शानदार तोहफा दिया। उसने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) की शुरुआत की। यह योजना उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत बनकर आई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने परिवार को पालने-पोसने में मुश्किलों का सामना कर रही हैं।
क्या है मंईया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana)?
झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक निश्चित रकम देती है। इसका मकसद महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। सरकार का मानना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समाज की तरक्की के लिए जरूरी है।
मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य:
- महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता देना
- परिवार के आर्थिक बोझ को कम करना
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
Maiya Samman Yojana की किस्त कब-कब जारी हुई हैं?
योजना की पहली किस्त अगस्त 2024 में रक्षाबंधन के अवसर पर जारी की गई थी। इसके बाद झारखंड सरकार ने त्यौहारों के दौरान किस्तों का लाभ दिया है:
किस्त | कब जारी की गई | रकम |
पहली किस्त | अगस्त 2024 (रक्षाबंधन) | ₹1,000 |
दूसरी किस्त | सितंबर 2024 (करम पर्व) | ₹1,000 |
तीसरी किस्त | अक्टूबर 2024 (नवरात्रि) | ₹1,000 |
चौथी किस्त | नवंबर 2024 (छठ पूजा) | ₹1,000 |
पांचवीं किस्त | दिसंबर 2024 |
₹2,500 (बढ़ी हुई राशि)
|
(सोर्स: झारखंड सरकार की आधिकारिक साइट)
मंईयां सम्मान योजना में क्या लाभ मिलता है?
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जब योजना की शुरुआत की थी, तो महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह की आर्थिक मदद दी जा रही थी। इस रकम दिसंबर 2024 से बढ़ाकर ₹2,500 प्रति माह कर दिया गया है। इसका मतलब है कि लाभार्थी महिलाओं को सालाना ₹30,000 की मदद मिलेगी। इससे महिलाओं को अपने और अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।
मंईयां सम्मान योजना का लाभ कौन ले सकता है?
झारखंड सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। अगर आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इन नियमों का पालन करना जरूरी है।
- मंईयां सम्मान योजना का लाभ सिर्फ महिलाएं ही उठा सकती हैं।
- महिला का झारखंड की स्थायी निवासी होना जरूरी है।
- लाभार्थी महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय सरकार की तय सीमा से कम हो।
- परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana का लाभ कौन नहीं ले सकता?
- अगर किसी महिला का परिवार इनकम टैक्स देता है, तो वह लाभार्थी नहीं बन सकती।
- EPF की सदस्य हो और सैलरी से पीएफ कटने वाली महिलाएं भी योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।
- अगर महिला या उसका पति सरकारी नौकरी कर रहा है, तो वह भी लाभ नहीं ले सकती।
- किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना से पेंशन लाभ पाने अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
झारखंड की महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन करने का प्रावधान नहीं है। इसके लिए ऑफलाइन माध्यमों से ही आवेदन किया जा सकता है। झारखंड सरकार समय-समय पर पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाकर भी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करती है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:
नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय से फॉर्म लें।
सभी आवश्यक जरूरी भरें और जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
फॉर्म को ब्लॉक कार्यालय या सामाजिक कल्याण विभाग में जमा करें।
सत्यापन के बाद, लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे किस्त की राशि जमा कर दी जाएगी।
आप यहां क्लिक करके मंईयां सम्मान योजना Application Form डाउनलोड कर सकते हैं।
मंईयां सम्मान योजना के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट चाहिए?
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- Self Declaration Form
Maiya Samman Yojana के कितने लाभार्थी हैं?
झारखंड सरकार के अनुसार, इस योजना से करीब 50 लाख महिलाओं को सीधे फायदा हो रहा है। इसमें ऐसी हाउसवाइफ शामिल हैं, जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। कई कामकाजी महिलाएं भी हैं, जिनकी आय कम है और उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। कई विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी हैं, जिनके पास कोई आय का कोई स्थायी जरिया नहीं है।
Maiya Samman Yojana से जुड़ी शिकायत कहां करें?
कई महिलाओं को पात्र होने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। कई बार Maiya Samman Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन करने में भी दिक्कत आती है। अगर आपको भी मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है या रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप झारखंड सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। अगर कोई योजना का गलत तरीके से लाभ ले रहा है, तो उसकी शिकायत भी यहां की जा सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की थी।
2. इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं। 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना में पात्र नहीं हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठा सकती हैं।
3. आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट (अगर उपलब्ध हो)
- बैंक पासबुक
- सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म
4. मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म कहां मिलेगा?
- आंगनवाड़ी केंद्र
- पंचायत भवन
- शहरी वार्ड कार्यालय
- झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in के Downloads सेक्शन से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।
5. आवेदन की समीक्षा कौन करता है?
योजना के आवेदन फॉर्म की समीक्षा तालुका या वार्ड स्तर पर बनी कमेटी करती है। इस कमेटी में सरकारी अधिकारियों के साथ गैर-सरकारी सदस्य भी शामिल होते हैं।
6. योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट mmmsy1.jharkhand.gov.in पर लॉगिन करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- OTP वेरीफाई करें और स्टेटस देखें।
7. बैंक खाते में योजना की राशि आने की जानकारी कैसे मिलेगी?
जैसे ही योजना की राशि आपके बैंक खाते में जमा होगी, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा सूचना दी जाएगी।
8. क्या एक मोबाइल नंबर से एक से ज्यादा फॉर्म भरे जा सकते हैं?
हां, एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 5 फॉर्म भरे जा सकते हैं।
9. कैंप की तारीख निकल जाने के बाद भी नाम लिस्ट में डलवा सकते हैं?
हां, अगर कैंप की तारीख निकल चुकी है, तो भी आप पास के पंचायत कार्यालय या CSC सेंटर में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
10. क्या योजना से जुड़ी शिकायत कहीं कर सकते हैं?
आप आप झारखंड की ऑफिशियल साइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
(सोर्स: https://mmmsy.jharkhand.gov.in, NBT, Jagran)
यह भी पढ़ें: Ayushman Card: कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड, क्या प्राइवेट अस्पताल में भी मिलेगा मुफ्त इलाज; जानिए पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना क्या है, कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ; जानें स्कीम से जुड़ी हर एक डिटेल